UK :ललित मोहन मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए ऋषिकेश  कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : ऋषिकेश  कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, ऋषिकेश के हुए चुनाव मे ललित मोहन मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए तथा महेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए,  परिणाम की घोषणा जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी श्री मनोहर लाल कपरुवान  ने की lअध्यक्ष चुने जाने के बाद ललित मोहन मिश्र ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम आदर्श नगर मे स्तिथ पार्क का सौंदर्यकरण किया जाएगा, पूरी सोसायटी मे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, सोसाइटी मे वृक्षारोपण किया जाएगा तथा रात्रि के समय मुख्य मार्ग को छोड़ सोसायटी मे गेट सिस्टम लागु किया जाएगा तथा गार्ड की नियुक्ति की जाएगी l नगर निगम से सामंजस्य बिठाकर सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाएगा lललित मोहन मिश्र ने कहा कि अपने नाम *आदर्श नगर* के अनुरूप ही सोसायटी को बनाने का प्रयास होगा l इस अवसर पर सर्व श्री विशन नारायण खन्ना, अशोक कुमार गुप्ता, कपिल गुप्ता, अश्वनी गुप्ता,अमित सूरी, इंदरजीत सिँह, राजीव पाहवा, रोहनीश डंग, चरणजीत मुतनेजा, आशीष अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंघल आदि उपस्थित रहें l

Related Articles

हिन्दी English