UK :खदरी करंट हादसे पर कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • खदरी करंट हादसे पर कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने जताया शोक
  • पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा, विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग
  • माँ बेटी की करंट लगने से मौत हो गयी थी 
ऋषिकेश :  खदरी-खड़कमाफ क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से मां और दो वर्षीय मासूम बेटी की मौत की दुखद घटना पर कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।बीना चौहान ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक साथ मां और मासूम बच्ची को खोना बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को बरसात के मौसम में बिजली की लाइनों और पोलों की नियमित जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी अपील की कि बरसात के दौरान बिजली के पोल, तारों और विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और विभाग को भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

Related Articles

हिन्दी English