UK : सियार (गीदड़) का मुंह फंसा डिब्बे में, युवाओं ने बमुश्किल निकाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :इंसान की गलतियों का खामियाजा जानवरों को भुगतना पड़ता है. अल्मोड़ा जिले के #रानीखेत के खनियां गाँव का मामला है….यहाँ पर एक #सियार (गीदड़) #JACKAL  का मुंह डिब्बे के अन्दर फंस गया. डिब्बे को कुछ युवाओं ने बाहर निकाला.दरअसल शाम के वक्त ललित अकादमी के युवा दौड़ लगा रहे थे, संचालक ललित बिष्ट के मुताबिक, एक सियार पर उनकी नजर पड़ी. जिसका मुंह डिब्बे में फंसा हुआ था. डिब्बा प्लास्टिक का था. सियार काफी परेशान था…और चिल्ला रहा था..इधर उधर गिर पड़ रहा था. युवाओं ने सियार को पकड़ा और डिब्बा हटाया. डिब्बा हटाते ही सियार ने  जंगल की तरफ दौड़ लगा दी. ..स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस मदद की तारीफ की है. वहीँ लोग चर्चा करते रहे इन्सान की गलतियों का खामियाजा  बेजुबान जानवरों को भुगतना पड़ता है. यह उसका जीता जाता उदाहरण है. इंसान ने प्लास्टिक का डिब्बा जंगल में या फिर सड़क किनारे फैंका, सियार ने उसमें मुंह डाला और फंस गया. ऐसे में नजर नहीं पड़ती तो सियार की जान भी जा सकती थी. रेस्क्यू करते हुए विडियो कई  सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर वायरल हो रहा है.

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल

सियार –

सियार (Jackal), जिसे आमतौर पर गीदड़ या शृंगाल भी कहा जाता है, कुत्ते के परिवार का एक मध्यम आकार का जंगली मांसाहारी और सर्वाहारी जीव है। यह अपनी चालाकी, रात में अजीब आवाज़ें निकालने (हवा में मुंह उठाकर चिल्लाने) और भोजन की तलाश में हमेशा सतर्क रहने के लिए जाना जाता है।

ALSO READ:  UK : एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English