UK : अल नीनो की संभावित प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने की विस्तृत बैठक : गणेश जोशी, कृषि मंत्री

ADVERTISEMENTS
देहरादून : मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. विषय था अल नीनो के संभावित प्रभाव से कैसे निपटा जाए….उत्त्ताराखंड से सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में शिरकत करते हुए कहा,

“अल नीनो की संभावित परिस्थितियों और देश की कृषि पर उसके प्रभाव से निपटने की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।हमारी सरकार किसान भाई-बहनों के हितों की रक्षा और उन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए संकल्पबद्ध है। कृषि मंत्री ने कम वर्षा होने की स्थिति में विभागीय तैयारियों तथा वैकल्पिक फसल योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और स्पष्ट किया कि सरकार हर परिस्थिति में किसान भाइयों के साथ खड़ी है।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को मौसम आधारित सलाह, वैकल्पिक फसल प्रणाली एवं फसल बीमा योजना से जोड़कर उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है”.



