UK : यहाँ कांग्रेसजनों ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों व क्षेत्रवासियों को दी हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला : बाजार में कांग्रेस जनों ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों व क्षेत्रवासियों को दी हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं. कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों का प्रतीक है, जो हमें नई ऊर्जा, नई आशा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है चैत्र नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना का विशेष समय है, जो समाज में शक्ति, भक्ति और एकता का संदेश देता हैं व नवसंवत्सर केवल एक नया साल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं समृद्धि बढ़ाने का अवसर है।
स्थानीय व्यापारी नेता विवेक रावत व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि इस अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, युवाओं के भविष्य निर्माण और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे व कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करती आई है और आगे भी इसी भावना के साथ जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनी रहेगी।मौके पर हरतालिकातीज कमेटी रायवाला की पूर्व अध्यक्ष अलका क्षेत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित खंकरियाल, मेहरबान चौहान, हरिराम नौटियाल, युवा मंगल दल अध्यक्ष रवि कुकरेती, त्रिलोक चंद, पिंटू प्रजापति, मदन शर्मा, राजेन्द्र कोठारी, विश्व मोहन सिंह राणा, किशोर सिंह नेगी, महेन्द्र कुट्टी,  सन्नी चन्द, मंजू क्षेत्री सहित कांग्रेस नेता व व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English