UK : जोशीमठ के पास हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी ६ की मौत, शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है।लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किये गए. जो इस प्रकार हैं….
हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति)
!! पायलट !!
  1. कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।!! ———————यात्री !!
  2. प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
  3. अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
  4. वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
  5. सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
  6. एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
ALSO READ:  UK :गैरसैंण सत्र...CM धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
ALSO READ:  नैनीताल : प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो होगी जवाबदेही: भावना मेहरा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English