UK : हरियाणा के युवक को गंगा नदी के बीच से खींच लाये जिन्दा बाहर पुलिस कर्मी ऋषिकेश में

जल पुलिस, आपदा राहत दल और SDRF की टीम मौके पर मौजूद रही रेस्क्यू में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को त्रिवेणी घाट पर रेस्क्यू टीम — जल पुलिस, आपदा राहत दल, व SDRF, त्रिवेणी घाट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद थी. पुलिस टीम में देखा कि लगभग दोपहर 1:58 पर एक युवक के गंगा जी में बह रहा है. अत्यधिक बहाव वह गंगा  का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण बड़ी-बड़ी लहरें बन रही थी.  तत्काल पुलिस टीम रेस्क्यू के लिए गंगा जी में कूद गई. गंगा जी का बहाव आजकल बरसात में काफी अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.  युवक को साईं घाट ऋषिकेश के सामने राजा जी नेशनल पार्क के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया. जिसे राफ्ट के माध्यम से सकुशल त्रिवेणी घाट लाया गया. रेस्क्यू टीम में जल पुलिस टीम त्रिवेणी घाट आपदा राहत दल 40 बटालियन एवं एसडीआरएफ  टीम शामिल थी. रेस्क्यू किए गए युवक का नाम कपिल दुहन पुत्र  सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा है.  जिसे बाद रेस्क्यू कर उसके साथी कांवड़ियों के सुपुर्द  किया गया.
ALSO READ:  UK :लालकुवां विधानसभा में बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार के घर पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English