UK : तपोवन में चाय कैफे में लगी आग, दो जगहों की दमकल टीम पहुंची बुझाने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शनिवार को तपोवन इलाके में एक चाय कैफे में अचानक आग लग गयी. लगभग १ से २ बजे के बीच की घटना है. तुरंत दमकल को सूचना दी गयी. लेकिन दमकल को मौके पर पहंचने में काफी टाइम लग गया. जाम की वजह से. शनिवार होने की वजह से पर्यटक काफी पहुंचे थे. इस वजह से दमकल की गाडी समय पर नहीं पहुँच पायी. तब तक बगल के होटल से मदद ली गयी. पानी उपलब्ध करवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. ऋषिकेश दमकल और नरेन्द्रनगर दमकल की टीम आग बुझाने पहुंची थी. कोई जनहानि नहीं हुई. आग का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है. कृष्णा गुप्ता इस कैफे को चला रहे थे. लगभग ५ लाख का नुक्सान बताया जा रहा है.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राज्य महिला आयोग सख्त; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर पीड़िता का जाना हाल
Ad

Related Articles

हिन्दी English