UK : महिला ट्रेकर बबिता पाण्डेय खोज एवं बचाव अभियान अपडेट आया, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिला ट्रेकर खोज एवं बचाव अभियान जारी है
  • ड्रोन और श्वान दस्ता भी जुड़ा खोजबीन अभियान में, आधुनिक तकनीकी से की जा रही है खोजबीन

उत्तरकाशी : दिनांक 29 मई 2026 की रात्रि को दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से एक महिला ट्रेकर के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत लगातार व्यापक खोज एवं तलाशी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में ड्रोन तथा श्वान दस्तों की भी सहायता ली जा रही है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राज्य महिला आयोग सख्त; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर पीड़िता का जाना हाल

बीते रविवार व सोमवार की सर्चिंग के बाद आज 2 जून 2026 को प्रातः में पुलिस, SDRF, NDRF, वन विभाग, आपदा प्रबंधन QRT, ITBP, सेना द्वारा स्थानीय लोगों एवं पोर्टरों को साथ लेते हुये विभिन्न टीमों का गठन कर दयारा ट्रेक क्षेत्र की अलग-अलग दिशाओं में पुनः सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया गया है। लापता ट्रेकर की तलाश हेतु सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK :चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस ने पांच घायलों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय सर्चिंग अभियान की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार पिछले 2–3 दिनों से लगातार दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर स्वयं खोज अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन एवं सभी संबंधित एजेंसियां लापता ट्रेकर की सुरक्षित खोज के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Ad

Related Articles

हिन्दी English