UK : आबकारी की रेड मोतीचूर इलाके में, दिनेश नाम का ब्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : मंगलवार को यानी  दिनांक 12/05/2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा  आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मोतीचूर स्थित अभियुक्त की दुकान अंकित जनरल स्टोर   में दबिश दी गई. दबिश के दौरान 01 अभियुक्त दिनेश पुत्र हीरालाल निवासी मोतीचूर हरिपुर कला थाना रायवाला को अवैध शराब बिक्री करते हुए  गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से 190 पाउच माल्टा टेट्रा पैक पैक देशी शराब व 14 पव्वे मैकडॉनल्ड’एस नंबर, 10 अध्धे रॉयल स्टैग, 30 कैन बियर, लगभग 5 पेटी  अवैध शराब बरामद हुई.  अभियुक्त को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया. टीम  का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया. जिसमें अन्य सदस्य भी शामिल रहे जिनका विवरण निम्न प्रकार है –
1- आशीष प्रकाश उनियाल उप आबकारी निरीक्षक,
2- अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल प्रधान आबकारी सिपाही
3- आशीष चौहान, सोनम पंवार  आबकारी सिपाही आदि सम्मिलित रहे

Related Articles

हिन्दी English