UK :अंग्रेजी कार्यशाला के प्रशिक्षक धर्मवीर कश्यप का हुआ ऋषिकेश में सम्मान

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित अंग्रेजी कार्यशाला के दौरान विद्या भारती द्वारा नोएडा में देशभर के आचार्यों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे प्रख्यात प्रशिक्षक धर्मवीर कश्यप का विद्यालय परिवार ने सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने उन्हें अंगवस्त्र, बैज एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर धर्मवीर कश्यप ने कार्यशाला में प्रभावी अंग्रेजी शिक्षण की नवीन विधियों एवं व्यवहारिक तकनीकों पर आचार्यों को प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य पंत ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।साथ ही ये सौभाग्य का विषय का है आप ऋषिकेश में आए ओर हम सभी का मार्गदर्शन किया।मौके पर नागेन्द्र पोखरियाल,नंद किशोर भट्ट एवं सम्मत विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।




