UK : बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ खींच कर ले गया, शव बरामद

मामला उधम सिंह ननगर के सितारगंज इलाके के नानकमत्ता इलाके में खकरा नदी किनारे एक बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस, फॉरेस्ट और ग्रामीणों ने काफी तलाशी के बाद 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को बरामद किया है। महिला का नाम भजन कौर है। जो 70 साल की बताई जा रही है। ग्राम देवकली सलामता की रहने वाली है । शुक्रवार शाम किसी कार्य के लिए खकरा नदी किनारे गई हुई थी। सूचना के मुताबिक किसी दौरान मगरमच्छ ने उन पर हमला किया। वह महिला को पानी में खींच कर ले गया ।उसके बाद सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने की बावजूद कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया । काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद हुआ। वहीं रेंज के रेंजर कैलाश गुणवंत के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मगरमच्छ के हमले को ही मौत का कारण माना जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार खकरा नदी के आसपास के इलाके में काफी मगरमच्छों की मौजूदगी है। वहीं महिला की मौत के बाद ग्रामीण दुःखी व भयभीत है।



