UK : डाँक्टर नवीन पंत के उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) बनने पर ऋषिकेश में स्वागत हुआ

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : दिनांक 22.10.2026 को डाँक्टर नवीन पंत के उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) बनने पर माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने श्री भरत मंदिर झंडा चौक सभागार में उनका अभिनंदन किया. जिसमें ऋषिकेश के सभी संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों शिक्षकों ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
दोपहर 3.00 बजे डाँक्टर पंत ने मंदिर में पहुँचकर श्री भरत नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उसके पश्चात वह अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर जनार्दन कैरवान ने कहा कि डॉक्टर पंत ने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया इसके अलावा उन्होंने अनेकों सामाजिक , धार्मिक संगठनों में भी कार्य किया है वर्तमान में वह शिक्षक संघ के भी प्रदेश उपाध्यक्ष हैं उनके लंबे एवं सतत् संघर्ष से ही सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। डाँक्टर पंत ने कहा कि वह लगातार संस्कृत की समस्याओं के समाधान हेतू संघर्षरत रहे है अब सरकार ने उन्हें इतना महत्वपूर्ण दायित्व दिया है वह समस्याओं के समाधान हेतू हरसंभव प्रयास करेंगे उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का धन्यवाद दिया कि सरकार ने उन पर विश्वास कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व को दिया आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी संरक्षक सुरेन्द्र दत्त भट्ट हरिद्वार जनपद के अध्यक्ष पंडित हेमंत तिवारी टिहरी जनपद के अध्यक्ष डाँक्टर सुशील नौटियाल प्रधानाचार्य विनायक भट्ट ,विजय जुगलान, नवीन कुमार भट्ट, विकास कोठारी वरिष्ठ अध्यापक शान्ति प्रसाद डंगवाल, विपिन बहुगुणा, वीजेन्द्र मौर्य, कामेश्वर लसियाल, डॉक्टर भानु प्रकाश उनियाल, जितेंद्र प्रसाद भट्ट, डॉक्टर शांति प्रसाद मैठानी ,विनोद गैरोला,सुबोध बमोला,नवलकिशोर,गणेश भट्ट, श्याम प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।





