UK :17 दिसम्बर को हल्द्वानी में आयोजित होगा जिला स्तरीय पेंशनर दिवस, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को किया जाएगा सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्य कोषाधिकारी एवं पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों ने तैयार की आयोजन की रूपरेखा
हल्द्वानी :  शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी 17 दिसम्बर, 2026 को हल्द्वानी में जिला स्तरीय पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा। पेंशनर दिवस के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज कोषागार हल्द्वानी में मुख्य कोषाधिकारी  कमलेश भण्डारी की अध्यक्षता में पेंशनर एसोसिएशन के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में  प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा मुख्य कोषाधिकारी के समन्वय से पेंशनर दिवस आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 दिसम्बर को मोती राम बाबू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी स्थित लाल बहादुर शास्त्री सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में पेंशनर दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज के अनुभवी एवं सम्मानित सदस्य हैं। उनके योगदान और अनुभव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। पेंशनर दिवस उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान और आपसी संवाद का महत्वपूर्ण अवसर भी है।
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल कमलेश भण्डारी, कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारिका प्रसाद वर्मा एवं सहायक कोषाधिकारियों के साथ पेंशनर संगठन के पदाधिकारी एस.सी. पंत, जे.सी. पंत, ई.पी.सी. जोशी, विजय कुमार तिवारी,  रमेश चन्द्र पाण्डे,  एल.एम. लोहनी, बी.एस. गैड़ा, वीर सिंह बिष्ट, यतीश पंत एवं गणेश चन्द्र जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :मुख्य विकास अधिकारी ने परिवार सहित सरस मेले हल्द्वानी में की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिया प्रोत्साहन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English