UK : देवस्थानम बोर्ड के पुनर्गठन के बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग : जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में देवप्रयाग संगम पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देवस्थानम बोर्ड को पुनः गठित करने संबंधी दिए गए बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का निर्णय पहले भी प्रदेश की जनता, तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और श्रद्धालुओं के व्यापक विरोध के कारण वापस लेना पड़ा था। ऐसे में इसे पुनः लागू करने की बात करना उत्तराखंड की धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं का अपमान है। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा सरकार देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने का प्रयास करती है तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

इस अवसर पर जिला महासचिव विनोद टोडरिया,नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नीरज रावत, आलोक पांचभैया, प्रशांत मिश्रा, रवि प्रकाश, सिद्धांत, दरमियान सिंह, दिगंबर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English