UK : क्रिकेटर ऋषभ पन्त का अपने गाँव पाली में पैतृक मकान का नवनिर्माण कार्य शुरू
पन्त का पैतृक गाँव कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में पाली है

गंगोलीहाट /पिथौरागढ़ :अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर रिषभ पन्त पिथौरागढ़ जिले (कुमाऊं मंडल) के पाली में घर बना सकते हैं. उनकी माता गाँव पहुंची थी और सडक निर्माण हेतु ग्रामीणों से बात भी की थी. आपको बता दें, गंगोलीहाट में पाली ऋषभ का पैत्रक गाँव है. इससे पहले रिषभ ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी. उन्हूने कहा था मुझे मुफ्त में नहीं चाहिए. बल्कि मैं जो प्रक्रिया है उसको समझना चाहता हूँ और जमींन खरीदना चाहता हूँ. मैं दिल्ली से बेस उत्तराखंड को बनाना चाहता हूँ. सरकारी रेट पर जमीन खरीदना चाहता हूँ.
ख़ुशी की बात है उनके पुश्तैनी मकान का नव निर्माण शुरू हो गया है. इससे उनके गाँव लौटने की उम्मीदें जगी हैं. वे कहीं भी रहें, लेकिन गाँव में पैत्रक मकान का नवनिर्माण शुरू होने से ग्रामीण खुश हैं. ग्रामीणों का कहना है वे अगर गाँव आते हैं तो उन्हें ख़ुशी होगी. ख़ुशी ख़ुशी उनका स्वागत किया जायेगा. गंगोलीहाट विकास खंड मुख्यालय से करीब १२ किलोमीटर दूर पाली गाँव पड़ता है. यहाँ पन्त की पैत्रक संपत्ति है. मकान, जमीन सब…..लेकिन गाँव में पलायन होने की वजह से लगभाग ५० परिवार रहते हैं….फिलहाल पुश्तैनी आवास का निर्माण शुरू हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है पन्त का परिवार गाँव लौटता है उन्हें ख़ुशी होगी. रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिलेगा. पाली को पहचान मिलेगी. पन्त की मां ने ग्रामीणों से बात की है…..सडक निर्माण को लेकर. आपको बता दें, पन्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर आग्राह किया था दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड ट्रान्सफर करना चाहते हैं. जमीन खरीद कर घर बनाने की इच्छा है उनकी. उन्हूने कहा था वह पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहते हैं. राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं. वे सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं. हालाँकि पन्त परिवार ने गाँव लौटने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.



