UK :कांग्रेस की न्याय यात्रा पहुंची गदरपुर, प्रदेश प्रभारी शैलजा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
गदरपुर :कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा गदरपुर पहुंची. इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमै शैलजा भी मौजूद रहीं.  साथ में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे. सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का और बरिष्ठ  कांग्रेस के नेताओं का स्वागत किया. इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गदरपुर में “उत्तराखंड न्याय यात्रा” में उत्तराखंड कांग्रेस की सम्मानित प्रभारी आदरणीय Kumari Selja जी तथा कांग्रेस के समस्त सम्मानित वरिष्ठ नेतागणों के साथ प्रतिभाग किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव संघर्षरत रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महिला उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं एवं भर्ती घोटालों जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बुलंद कर रही है।“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के साथ न्याय, अधिकार और जनहित की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है।हमारा संकल्प है कि प्रदेश की जनता के हक़ और अधिकारों की रक्षा करते हुए अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाते रहेंगे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर भाजपा सरकार को जवाबदेह बनाएंगे।न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा है।जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस 🇮🇳“

Related Articles

हिन्दी English