UK : कांग्रेस ने गणेश गोदियाल का वीडियो एडिट कर छवि खराब करने का आरोप लगाया, ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे FIR की मांग

ऋषिकेश : कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तीर्थ नगरी ऋषिकेश कोतवाली पहुंच प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल के एक वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करने के विरोध में पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा प्रभारी निरीक्षक /कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट को और मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक वसूली अभियान मोर्चा…सोशल मीडिया एकाउंट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के एक वीडियो को एडिट कर उनके खिलाफ झूठा वीडियो जारी कर दुष्प्रचार करने के विरूद्ध ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग की हैं । कोई भी जनपद की हो इस तरह की हरकत सही नहीं है और किसी की छवि को ऐसे खराब नहीं करना चाहिए चाहे वह व्यक्ति विशेष हो या पार्टी हम इसका विरोध करते हैं और इस मामले पर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट/ संचालकों/संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की और ऐसे झूठे प्रपंच बंद करने की मांग की है ।
सोमवार को गणेश गोदियाल के विरूद्ध झूठी पोस्ट चलाने वाले पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया कोतवाली में प्रदर्शन। आज दिनांक 1/06/2026 को कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सोशल मीडिया पेज *वसूली अभियान मोर्चा* द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की एक एडिटेड फर्जी वीडियो व पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने के विरोध में ऋषिकेश कोतवाली में उक्त आईडी व उसके संचालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने को लेकर एक लिखित तहरीर दी ।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा भाजपा बौखला गई है इसीलिये लगातार विपक्ष के नेताओं के विरूद्ध फर्जी पोस्टों के माध्यम से बदनाम करने का कार्य कर रही है ऐसा ही एक फ़र्जी मामला 17 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ चलाया गया क्योंकि गोदियाल हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और वे साफ व बेबाक़ छवि के नेता हैं उनके द्वारा हाल ही में बापूग्राम घर बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा चलाये जा रहे धरने में अपने भाषण में प्रदेश सरकार से विशेष सत्र बुलाकर बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने प्रस्ताव पारित करें ताकि वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे बापूग्राम के निवासियों को राहत मिल सके यह मांग पूरी तरह जनभावनाओं एवं जनता के अधिकारों से जुड़ा विषय है ऐसे में गणेश गोदियाल द्वारा सरकार से विशेष सत्र बुलाने और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग करना जनता की आवाज को मजबूती देना है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों एवं तथाकथित वसूली अभियान मोर्चा इस जनहित के मुद्दे को दबाने के लिए सोशल मीडिया पर अनर्गल, भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी छवि खराब करने का कार्य कर रहे हैं।
पूर्व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा* ने कहा कि वसूली अभियान मोर्चा के एडमिन एवं उससे जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं मानहानि वाली पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायतें एवं तहरीरें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, अगर प्रदेश के विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की झूठी एवं भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित होती रही और प्रशासन मौन बना रहे, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है। कांग्रेस जनों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वसूली अभियान मोर्चा के एडमिन एवं संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए।रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान गोकुल रमोला व महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मौके पर पूर्व सभापति राकेश अग्रवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, कांग्रेस पार्षद दल नेता देवेंद्र कुमार प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद सरोजनी थपलियाल, विवेक तिवारी, अरविंद जैन, मधु जोशी, चन्दन सिंह पंवार,गौरव राणा, युंका प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, युंका विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव, युंका अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, बृज भूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, रूकम पोखरियाल, प्यारे लाल जुगरान, सुमित चौधरी, मनोज गुसाई, मनीष जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार, प्रदीप जैन, सुमित त्यागी, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, सूरज भट्ट, भूपेंद्र राणा, जगजीत सिंह जग्गी, बी एस पयाल, राजेश साह, राकेश वर्मा, मधु मिश्रा, मदन शर्मा, धर्मेंद्र गुलियाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, गौरव जोशी, विश्वजीत अधिकारी, दीपक, तरुण त्यागी, राहुल कुमार, अभिषेक राणा, कार्तिक, आशीष, अश्मित, अभिनव कुमार, अवधेश, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद थे।


