UK : पन्तनगर यूनिवर्सिटी में जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए चिन्ता व्यक्त की गयी, जानें

ADVERTISEMENTS
- उधम सिंह नगर जिले में पड़ता है पन्तनगर

पंतनगर : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान के आवाह्न पर रविवार की देर शाम प्रान्त की पर्यावरण टोली की बैठक आभासीय (वर्चुअल) रूप से आयोजित की गई।बैठक में शिक्षाविदों, कृषि विज्ञानियों, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोध छात्रों,प्रबुद्ध जनों,एवं युवाओं और महिलाओं सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए चिन्ता व्यक्त की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीबी पन्त यूनिवर्सिटी पन्त नगर के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महा विद्यालय के अधिष्ठाता एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के संरक्षक प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से आज पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयास करने होंगे। बैठक का संचालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि न्यास उत्तराखंड प्रांत में हर जनपद में अपनी पर्यावरण संरक्षण टोली का गठन कर जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा। जिसमें महाविद्यालयों के आचार्यगण, विद्यालयी शिक्षा के शिक्षकगण और सामाजिक संगठनों के साथ साथ स्थानीय महिलाओं और युवाओं सहित छात्र छात्राओं की मुख्य भूमिका रहेगी।यह टोली विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक होगी।
बरसात समाप्ति के बाद भौतिक रूप से बैठकों का आयोजन किया जाएगा।टोली का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग से रोकना,वनाग्नि को रोकना, पौध रोपण करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।बैठक में डॉ आर एस जादौन, डॉ कमल देव लाल, डॉ पंकज सिंह,डॉ अनिल प्रतिहार,डॉ संगीता जादौन, यश पाल सिंह, अरुणा मल्ल,गुंजन प्रतिहार,आचार्य राम कृष्ण पोखरियाल, प्रभा थपलियाल,विनय रयाल, पूनम नेगी, प्राविधिक सेविका बिमला नौटियाल,शशि राणा, पवनेश भट्ट, विधान शाही,अमृतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डॉ पंकज सिंह ने अंत में सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।




