UK : CM सख्त बोले, शिकायत का तय समय सीमा के अंदर समाधान हो, संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनशिकायतों को लंबित रखना अथवा केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा के अंदर समाधान हो और इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें।

समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की वास्तविक स्थिति को जाना। जिन प्रकरणों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका था, उनसे भी फोन पर बात कर फीडबैक लिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से मिली त्वरित सहायता के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों की स्थिति को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए। जनता की शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English