UK : नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से त्रिवेणी घाट पर दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से त्रिवेणी घाट पर दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. नीरजा गोयल एवं शिक्षिका समन्वयक नीलम नौटियाल ने किया।इस अवसर पर GCEI के छात्र-छात्राओं एंजल, अंकिता, श्रेयश, प्रांजलि एवं आस्था ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए घाट क्षेत्र की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक जागरूकता का संचार हुआ।कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। इस अभियान में संस्था की संस्थापक नूपुर गोयल, अध्यापिका शिखा पाल जी, अंजना जी, अर्पित, पिंकी, गुड़िया, श्यामा, नेहा, सुमित, अभिजीत, अभिषेक एवं चम्पा उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :नगर निगम ऋषिकेश महापौर की अध्यक्षता में सीवर समस्याओं और खुदी सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Related Articles

हिन्दी English