UK : मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आवासीय भवन टाईप-03 (04 यूनिट) व टाईप-4 (01 यूनिट) के निर्माण कार्य हेतु ₹ 1.66 करोड़, राज्य सम्पत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स, देहरादून में अवस्थित गिरासू भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरान्त रिक्त भूमि पर श्रेणी-02 स्तर के कुल 31 आवासएवं श्रेणी-04 स्तर के कुल 10 आवास के निर्माण कार्य हेतु ₹ 21.29 करोड़ के साथ जनपद चम्पावत के अन्तर्गत तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन का निर्माण कार्य हेतु ₹ 4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पेयजल निगम की आमवाला, देहरादून जलोत्सारण योजना हेतु ₹ 18 करोड़, रिस्पना टंªक सीवर के सुदृढीकरण कार्य की जलोत्सारण योजना हेतु ₹ 2.67 करोड़ तथा रिंग फैसिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद देहरादून की देहरादून शाखा के अन्तर्गत शक्ति विहार, निरंजनपुर क्षेत्र में सीवर नेटवर्क बिछाने की योजना हेतु ₹ 2.47 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 32 कार्यों हेतु ₹ 44.15 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।



