UK : मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष  पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी भारत के साथ गहरे संबंध रखने वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।

ALSO READ:  दिल्ली :सरकार ने 18 सदस्यीय नए CBFC बोर्ड का किया पुनर्गठन, फिल्म और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल

गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष  पदम सिंह थापा ने बताया कि गोर्खाली सुधार सभा के आपदा राहत सहायता दल द्वारा प्रभावितों की सहायता के साथ नेपाल में एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार एवं वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में 15 सितंबर को ‘रुद्र राग—श्री महाकाल संध्या’ बनेगी मुख्य आकर्षण

गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद गोर्खाली सुधार सभा द्वारा नेपाल राहत सहायता के लिए कमेटी गठित कर सहयोग का आह्वान किया गया था। सभा की विभिन्न शाखाओं एवं सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है।इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष  अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष  राजीव गुरूंग,  शमशेर थापा,  टेकू थापा मगर,  शंकर थापा,  डम्मर थापा एवं  लव तमांग आदि शामिल हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English