UK: सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

इंद्रमणि नौटियाल पुत्र देवी राम नौटियाल, निवासी ग्राम गौरसाड़ा, ब्लॉक जौनपुर, जनपद टिहरी गढ़वाल, वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी, रियाद (सऊदी अरब) में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे।
वर्ष 2018 में कार्य अवधि के दौरान एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई थी। इसके बाद सऊदी अरब की न्यायिक प्रक्रिया के तहत नौटियाल को एक वर्ष के कारावास तथा ट्रक बीमा एवं पंजीकरण संबंधी कमी के दृष्टिगत कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगाए जाने का निर्णय हुआ था। जुर्माने की भारतीय मुद्रा में अनुमानित राशि लगभग ₹2.29 करोड़ बताई गई है।घटना के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद कंपनी मालिक द्वारा जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया है और नौटियाल को कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रखकर जुर्माना अदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनकी पत्नी एवं पुत्री द्वारा अपने स्तर से नौटियाल की स्वदेश वापसी के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी। इसके कारण परिवार मानसिक एवं आर्थिक रूप से अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से तत्काल मानवीय हस्तक्षेप का किया अनुरोध–



