UK : चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा फाइनल में बुधवार को होगा खिताबी मुकाबला कुमाऊँ आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में मंगलवार को बार हॉल में सिंगल्स श्रेणी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में चंद्रप्रकाश ने गौरव को तथा मुकेश चंद्रा ने यशपाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में जगह बनाई। अब बुधवार को चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा वहीं डबल्स वर्ग में डी.एस. दानू और हंसराज सिजवाली की जोड़ी का मुकाबला तस्लीम और पंकज कुमार की जोड़ी से होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बुधवार को कुमाऊँ आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने देर रात तक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश: एकल मार्ग की बैठक में बनी सहमति, रूट चार्ट के आंकलन के बाद होगा वाहनों का संचालन

फोटो-

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English