UK : अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बागेश्वर ने किया पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : #समाजवादी #पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के निवासियों के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, #bjym #बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री आदर्श कठायत जी के नेतृत्व में पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि की अपनी विशिष्ट पहचान, गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। प्रदेश के निवासियों के सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी पर उत्तराखंड की जनता अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार रखती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए तथा उत्तराखंड के लोगों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने 'गोरखा दशैं-दीपावली' महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  आशीष धपोला  ने भी अपना पक्ष रखते हुए उत्तराखंड के निवासियों के सम्मान का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल

पुतला दहन कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य  प्रशांत तिवाड़ी, डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक बागेश्वर श्री महेश खेतवाल, जिला महामंत्री हरीश मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवाशीष धानीक मनोज बचखेती, नीरज बिष्ट, अंकित नगरकोटी राहुल साह, आशीष कुमार सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजयुमो बागेश्वर ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और जनमानस के सम्मान से जुड़े विषयों पर संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा।जय उत्तराखंड! जय भारत!

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English