UK : भवाली व्यापर मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे गिरफ़्तारी मामला, युवती से भी पूछताछ जारी हिरासत में

एक अन्य युवती ने भी पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: चर्चित भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की गिरफ़्तारी और इस मामले में एक और नया मोड़ आया है, मामले में पहली शिकायत करने वाली युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल पूछताछ जारी है. मामले में कई अन्य की भी गिरफ़्तारी हो सकती है. जैसा पुलिस सूत्र बता रहे हैं.  मामले में नरेश पांडे के खिलाफ सबसे पहले शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को नैनीताल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है,पांडे पर  नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने, धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसके बाद मामला दर्ज हुआ था पांडे के खिलाफ. पांडे बचने के लिए लोअर कोर्ट और फिर हाईकोर्ट गया था लेकिन वहां से भी उसे राहत नही मिली थी. फिर भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. फिर मंगलवार रात  पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे  उठा लायी थी. अब कोर्ट में पेश करने के बाद उसे १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में  युवती की तहरीर पर मल्लीताल कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.  इसी दौरान एक अन्य युवती ने भी नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.  दोनों से पूछताछ जारी है.  हालाँकि पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है युवती को किस आधार पर हिरासत में लिया गया है. नैनीताल एसएपी मंजुनाथ टीसी के मुताबिक़, युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

ALSO READ:  नैनीताल : राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है : मुख्यमंत्री धामी

मामले में संलिप्त युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूछताछ के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई से इस चर्चित प्रकरण में कई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है.
-डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल-

ALSO READ:  ऋषिकेश: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रातों-रात भरे गए गड्ढे, लेकिन बापूग्राम की जनता 175 दिनों से अपने आशियाने की लड़ाई लड़ने को मजबूर सरकार की आँखों में पट्टी – जयेंद्र रमोला

Related Articles

हिन्दी English