UK : जंगल में वन संविदा कर्मी की हत्या के मामले में चौकीदार तिवारी सिंह गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पीपल पड़ाव  जंगल में संविदा वनकर्मी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

हल्द्वानी:नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां पीपलपड़ाव जंगल क्षेत्र में एक संविदा वनकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि, नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चौकीदार तिवारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

​मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात शराब के नशे में हुए आपसी विवाद के बाद अंजाम दी गई। आरोपी ने गुस्से में आकर अपने ही साथी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

हिन्दी English