UK: बेरीनाग के पास उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने पास की UPSC परीक्षा, 189 वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
बेरिनाग/पिथौरागढ़ : देवभूमि उत्तराखंड से अब एक से एक सिविल परीक्षा पास करने वालों अभ्यथियों की संख्या सामने आ रही हैं…..अब बागेश्वर /पिथौरागढ़ सीमा पर बसे बेरीनाग हिल स्टेशन से खबर आ रही है…नजदीक ही
बेरीनाग तहसील के उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC में 189वीं रैंक हासिल कर पूरे पिथौरागढ़ जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।   दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स और मुंबई से मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले आदित्य ने बिना किसी कोचिंग के, अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की। यह इस इलाके के लिए बड़ी खबर है. युवाओं के लिए प्रेरणा भी है.
लगातार तीन बार असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और धैर्य, अनुशासन व कड़ी मेहनत से अपने सपने को साकार किया।  आदित्य के पिता माधवानंद पाठक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और माता मंजुला पाठक भी शिक्षिका हैं। उनके छोटे भाई अभिषेक पाठक भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात हैं।   आदित्य की इस उपलब्धि से उपराड़ा गांव, बेरीनाग और पूरे पिथौरागढ़ जिले में खुशी की लहर है।उनकी सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि लगन, धैर्य और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

हिन्दी English