UK : पूर्व सैनिक के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- पूर्व सैनिक के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार
————————————-
ऋषिकेश : दिनांक 10.05.2026 को वादी श्री राय सिंह बिष्ट निवासी ओम विहार कॉलोनी, गुमानीवाला ऋषिकेश द्वारा थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि रात्रि लगभग 11:40 बजे अभियुक्त मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा द्वारा वादी के घर की दीवार फांदकर जबरन घर में प्रवेश किया गया तथा वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। साथ ही वादी का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिये जाने की तहरीर प्राप्त के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 -184/2026 धारा 117(2)/333/115(2) बीएनएस 2023 पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा ओमविहार कालौनी गली न0 5 गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून (उम्र 24 वर्ष) को 14.05.2026 को उसके मशकन से गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी ओमविहार कालौनी गली न0 5 गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून (उम्र 24 वर्ष)
पुलिस टीम
1- उ0नि0 सुमित चौधऱी
2-कानि0 440 शेखर सैनी



