UK: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसे में ४ युवकों की मौत, स्कार्पियो ने कुचला
NH का CCTV बंद मिला, जैसा हर कोई उम्मीद करता है, फिर लगाते क्योँ होंगे CCTV ?

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार देर शाम सड़क हादसा हुआ. जिसमें चार युवाओं की मौत हो गयी. मामला बरेली रोड पर तीन पानी फ्लाईओवर का है. गौलापार -तीन पानी फ्लाईओवर का है. चारों दोस्त थे और हादसे में चारों की जान चली गयी. वहीँ चारों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.
स्क्रोपियो में पिछली सीट पर नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोट के निदेशक संजय सिंह थे.चालक पहदान खान चला रहा था. घटना रात १० बजे की है. पुलिस ने संजय सिंह और पाहदान खान को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक़, गौरा पड़ाव हठी खाल निवासी १७ साल का राहुल राजपूत, २५ साल का शिवम्,बेरी पड़ाव का २० साल का अंशु आर्य और १८ साल का आदित्य टम्टा दोस्त थे. चरों रात में तीन पानी फ्लाईओवर के ऊपर थे. बरेली की तरफ से स्क्रोपियो आ रही थी. चालक ने नियंत्रण खो दिया और चारों को कुचलते हुए स्क्रोपियो divider पर चढ़ गयी. स्कूटी की वाहन के नीचे दब गयी. हादसे में स्क्रोपियो के पहिये निकल कर छिटक गए.चारों को तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहाँ तीन को मृत घोषित कर दिया. चौथा घायल था लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. राहुल, शिवम् और अंशु को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था. जबकि आदित्य ने देर रात दम तोडा. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक़, टक्कर काफी भयानक थी. मौके पर मंजर खाफी खौफनाक था. सीओ सिटी अमित कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, वाहन चालक खान और संजय सिंह को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ की गयी. चालक ने बताया,स्कूटी गलत दिशा में लाल कुवां की तरफ जा रही थी. तीज बारिश में दिखाई नहीं दिए. इसी वजह से हादसा हुआ. अब पुलिस आस पास CCTV फूटेज खंग्लाने में लगी हुई है. मृतक युवकों के शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है. STH में चारों के परिजनों को देखते हुए हर किसी की आँखें नम थी. परिजन बिलख रहे थे. डॉक्टर्स और भगवान् से गुहार लगा रहे थे किसी तरह उनके अपनों को ज़िंदा लौटा दो….लेकिन…रविवार को CCTV जो आस पास के हैं उनको खंगाला जायेगा.



