UK : कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार,3 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
कर्णप्रयाग /चमोली :  दिनांक 16.06.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। इस दौरान 04 निहंग यात्रियों द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में पीड़ित/वादी गजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-17/2026, धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को आज दिनांक 17.06.2026 को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है।
प्रकरण में संलिप्त चारों अभियुक्तों आज दिनांक 17.06.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है, जबकि उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 01 कम्पनी आईटीबीपी एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर निगरानी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा लोगों के साथ अभद्रता करने तथा चैकिंग के दौरान वाहन हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर तीन व्यक्तियों—परविन्दर सिंह, परमवीर सिंह एवं जोधवीर सिंह, निवासी जरकपुर, चण्डीगढ़ के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-
1- जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी ग्राम सोहाना थाना सोहाना जिला मोहाली पंजाब उम्र 23 वर्ष।
2-अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
3-सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी कुबडा सेक्टर 68 थाना फेज 8 जिला एस ए एस नगर मोहाली आयु 21 वर्ष
4-मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी ग्राम सोहना थाना सोहना जिला मोहाली पंजाब उम्र 21वर्ष (उपचाराधीन )
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल का विवरण-
1-घटना में प्रयुक्त चार तलवार
2-02 मोटरसाइकिल – वाहन सेख्या PB-65BK-3889 (हीरो होंडा) व PB65BE4296 (हीरो होंडा)
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी
3-चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाई
4-उपनिरीक्षक दिनेश पंवार
5-हेड0कॉ0 दान सिंह
6-हेड0कॉ0 हरेंद्र सिंह
7-हेड0कॉ0प्रदीप बहुखंडी
8-हेड0कॉ0प्रकाश कंडवाल
9-हेड0कॉ0 राकेश कुमार
10-कॉ0मनवीर सिंह

ALSO READ:  UK : डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दी शुभकामनाएं
Ad

Related Articles

हिन्दी English