UK : 37 वर्षों का संघर्ष…पार्वती नेगी को सम्मानित किया,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत असेना टिहरी विस्थापित कालोनी की समाजसेवी पार्वती नेगी को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया गया। 73 वर्ष की उम्र में भी पार्वती नेगी महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा सम्मानित किया गया। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बताया पार्वती नेगी लंबे समय से क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने, उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने तथा समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके इसी समर्पण और समाजसेवा को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पार्वती नेगी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र कभी भी सेवा कार्य में बाधा नहीं बनती, यदि मन में समाज के लिए कुछ करने का जज्बा हो तो हर उम्र में बदलाव लाया जा सकता है।क्षेत्रवासियों ने पार्वती नेगी को मिले इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।
ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English