UK : उत्तरकाशी में 30 घर जल कर राख, CM ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
  • राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
उत्तरकाशी :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड की घटना में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

हिन्दी English