UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार :कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर निवासी 32 वर्षीय यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है ।घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। किसी बात को लेकर युवती से उसकी अनबन हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर लिया। आज सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। इस दौरान आतिफ ने कथित तौर पर अपनी जान देने की बात कही। युवती ने दूसरे मोबाइल से वीडियो कॉल के जरिये आतिफ के भाई को घटना दिखाई। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया।

ALSO READ:  UK :कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में सुभाष चंद्र सेमवाल ऋषिकेश महानगर के अध्यक्ष नियुक्त 

घटना की जानकारी मिलते ही आतिफ के परिजन कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची, जहां कमरे में आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ALSO READ:  UK : प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English