उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल, अल्मोड़ा , रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर और चंपावत (टनकपुर) जिलों में उज्ज्वल भारत…उज्जवल भविष्य…महोत्सव का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 25 जुलाई, 2022 से 30 जुलाई, 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में 27 जुलाई, 2022 को उत्तराखंड के टिहरी- गढ़वाल, अलमोरा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में उज्जवल भारत.. उज्ज्वल महोत्सव का आयोजन किया गया | टिहरी-गढ़वाल जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय विधायक टिहरी, श्री किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | सोना सजवाण, माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा, टिहरी जिला भी इस कार्यक्रम में विशिष्ठरूप से उपस्थित रही, साथ ही जिलाधिकारी टिहरी,  सौरभ घरवार, तथा डॉ ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (मानवसंसाधन एवं जनसंपर्क), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विशिष्ठ अतिथि के मुख्य रूप से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

ALSO READ:  ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, मेरिट सूची में चमके नाम

इसी क्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान माननीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन केअधिकारियों-कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे |उक्त कार्यक्रमों के दौरान ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और ऊर्जा के क्षेत्र पर लघु फिल्म की स्क्रीनिंग जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रमों में राज्य सरकार के अधिकारियों सहित आस-पास के गांवों और जिलों से भारी मात्रा में भीड़ देखी गई | इस आयोजनके दौरान केन्द्रीय सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया व उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए |उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य में 25 जुलाई, 2022 से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम राज्यनोडल अधिकारी  वीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा.), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड हैं |  मानवीर नेगी, उपप्रबंधक (जन संपर्क), जिला नोडल अधिकारी टिहरी-गढ़वाल हैं |

ALSO READ:  ऋषिकेश : यूथ कांग्रेस ने किया पुतला दहन प्रदर्शन,विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर

निखिल कुमार पंत, वरिष्ठ प्रबंधक, जिला अलमोरा के नोडल अधिकारी, कुंदन सिंह मेहता, उप प्रबंधक, जिला नोडल अधिकारी (रूद्रप्रयाग),  विनोद कुमार, जिला उधमसिंह नगर के नोडल अधिकारी,  रवि बुड़लकोटी एवं राहुल जोशी, उप प्रबंधक, जिला नोडल अधिकारी (चंपावत) हैं |

Related Articles

हिन्दी English