उधम सिंह नगर जिले से ऋषिकेश में शराब बेचने आते थे बिन नम्बर की मोटर साइकिल से, पकड़े गए दोनों रायवाला में

ADVERTISEMENTS
रायवाला/ऋषिकेश : रायवाला पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को ऱायवाला थाना क्षेत्र से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकल पर 40 लीटर कच्ची शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा नशा मुक्त उत्तराखण्ड के अभियान के दौरान जारी आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा कुशल मार्गदर्शन नशा तस्करो पर सख्त कार्यवाही किये जाने को निर्देशित किया गया था, उच्चाधिकारीगणों से प्राप्त आदेश-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला द्वारा शराब तस्करो पर कार्यवाही हेतु उ0नि0 विनय शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करो की तलाश की जा रही थी दौराने गश्त/तलाश मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.05.2025 को रात्रि 00.30 बजे लगभग हरिद्वार की ओर से आ रहे 02 अभियुक्तो को बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह नशे का कारोबार करते है तथा नानकमत्ता व अन्य कई जगहो पर पुलिस से छुपकर जंगलो में कच्ची शराब निकालकर उसे देहरादून – ऋषिकेश में अलग – अलग जगह पर बेचने के लिए देर रात में मोटर साईकिल पर सप्लाई करते है । देर रात में बडे वाहनो की चैकिंग के दौरान मोटर साईकल आसानी से निकल जाती है जिसे पुलिस बहुत कम पकडती है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.मलकीत सिंह पुत्र सिघाडा सिंह नि0 ग्राम बिछुवा नानकमत्ता ऊधमसिहंनगर उम्र – 29 वर्ष
2.पाला सिंह पुत्र बीर सिंह नि0 बिछुवा नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर उम्र – 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
==================
1.दो प्लास्टिक की जरीकेन में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब
2.एक प्लेटिना मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट
पुलिस टीम (थाना रायवाला )
============
उ0नि0 विनय शर्मा
का0 1442 जसवीर
का0 478 अनिरूद्ध
का01161 अनित
का0 1566 हंसराज
का0 1606 सचिन सैनी
का0 1696 नन्दकिशोर



