ऋषिकेश :अमरोहा UP के दो युवक डूबे गंगा नदी में, SDRF जुटी सर्च में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 21 मई की शाम अमरोहा निवासी दो युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम ढलवाला द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आज 23 मई को प्रातः से ही एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक राफ्टिंग उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की। सर्च अभियान सुबह से लेकर शाम तक लगातार जारी रहा। इस दौरान डूबे हुए युवकों के परिजन भी मौके पर उपस्थित रहे। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान कल भी जारी रखा जाएगा।

Ad

Related Articles

हिन्दी English