पति के मर्डर के दो साल बाद तक घर वालों को बेवकूफ बनाती रही पत्नी, शराब में साइनाइड मिला कर हत्या कर दी थी, जानें
गुजरात के जामनगर में पृथ्वी ने अपने पति जिग्नेश को शराब में साइनाइड मिलाकर पिला दिया था

ADVERTISEMENTS
अहमदाबाद। : हैरान करने वाली खबर आ रही है गुजरात से….गुजरात के जामनगर में 2 साल पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज और हैरान करने वाला खुलासा* हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। मृतक को शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया और फिर शव को 15 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया था।पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला…..
मृतक का नाम जिग्नेश धर्मेशभाई मावदीया है। 2 साल पहले सिटी B पुलिस स्टेशन में जिग्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जिग्नेश की पत्नी पृथ्वी और नीलेश मनसुखभाई कचेटिया के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने मिलकर जिग्नेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया–
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जिग्नेश को शराब में साइनाइड मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। फिर सबूत मिटाने के लिए शव को दरेड इलाके की एक किराए की फैक्ट्री में लेकर गए और 12 से 15 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया।पति की हत्या के बाद पत्नी पृथ्वी परिवार को बताती रही कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने गया है। उसने कहा कि जिस कंपनी में वह काम करता है वहां मोबाइल रखने की इजाजत नहीं है। इसी बहाने से उसने करीब 2 साल तक परिवार को गुमराह किया।
दबाव बनाने पर खुला राज–
मृतक के भाई अशोक मावदीया ने जिग्नेश से बात करने की जिद की। जब उसने भाभी से पुलिस के पास जाने को कहा तो वह डर गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरी साजिश का खुलासा हुआ। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने दरेड की फैक्ट्री में खुदाई शुरू की। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में इंसानी शरीर के अवशेष निकाले गए।पुलिस ने पृथ्वी और प्रेमी नीलेश कचेटिया के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अवशेषों की साइंटिफिक जांच के बाद आगे सबूत जुटाए जाएंगे।