नीम बीच पर दो महिलाओं को किया रेस्क्यू 40वीं वाहिनी हरिद्वार आपदा राहत दल के जवानों ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती/ऋषिकेश : दिनांक 10 /6/ 2025 को 15:30 समय बजे लगभग एक परिवार घूमने व गंगा स्नान करने के लिये कोटद्वार पौडी गढ़वाल से नीम बीच तपोवन पर आये थे गंगा स्नान करते समय एक महिला गंगा नदी के तेज बहाव में आ गयी यह देख पास ही में गंगा स्नान कर रही महिला की बेटी ने अपनी माँ को बहता देख बचाने का प्रयास करने लगी गंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण दोनों तेज बहाव में आ गये घाट पर चीख पुकार सुन मौके पर तैनात आपदा राहत दल 40 BN हरिद्वार के कर्मचारी कर्मचारियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों मां और बेटी को सकुशल रेस्क्यू किया गया घाट पर मौजूद यात्रियों व परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम का धन्यवाद व आभार प्रकट किया ।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती इलाके में नदी में डूबे युवक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान

रेस्क्यू किये गये महिलाओं के नाम –
1 सुनीता देवी पत्नी पदम सिंह उम्र 40 वर्ष
2 प्रीति रावत पुत्री  पदम सिंह रावत उम्र 24 वर्ष
पता —- कोटद्वार पौडी गढ़वाल
रेस्क्यू टीम के कर्मचारी यों के नाम —
कांस्टेबल 1553 सुनील चौहान
कांस्टेबल 1193 महावीर सिंह

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English