दो पुलिस महिला कर्मी बनना चाहते हैं पुरुष, अब असमंजस में विभाग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है पुलिस विभाग में। उत्तर प्रदेश पुलिस की दो महिला सिपाहियों ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति मांगी है. जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुख्यालय को नियमावली बनाकर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिंग परिवर्तन के मामले में उत्तर प्रदेश में ठोस नीति बनाने पर विचार चल रहा है।

ALSO READ:  UK : कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार,3 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

अब उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मध्य प्रदेश पुलिस से इस मामले में राय मांगी है। दरअसल, मध्यप्रदेश में भी बिल्कुल इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जिसपर एमपी पुलिस ने शीर्ष अदालत के आदेशों और मनोचिकित्सक की सलाह पर एक महिला आरक्षी को लिंग परिवर्तन कराने की मंजूरी दी थी. लिहाजा यूपी पुलिस और एमपी पुलिस आपसी समन्वय के जरिए इस मामले को सुलझाने में जुटे हुए हैं।

ALSO READ:  रायवाला में एक शराब तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिक भी पकड़ा

इन सबके अलावा मामले को लेकर यूपी पुलिस भी मेडिकल और कानून के जानकारों से सलाह रही है. बता दें कि दोनों महिला सिपाहियों ने हाई कोर्ट के साथ ही पुलिस मुख्यालय में भी आवेदन कर पुरुष बनने की इच्छा जाहिर की है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट ने पुलिस मुख्यालय को नियमावली बनाकर मामले के निस्तारण का आदेश दिया था।

Related Articles

हिन्दी English