देहरादून में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने की FIR दर्ज, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  कोतवाली नगर का मामला है….. पुलिस के मुताबिक़, होली वाले दिन, यानी  दिनांक –  04/03/2026 की सांय चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना प्राप्त हुई कि गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बक मौके पर पहुंचा। मौके पर दोनो पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठा हो गये थे, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०-  91/26 धारा- 115(2)/351(3)/352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
Ad

Related Articles

हिन्दी English