यूपी : फिरोजाबाद के गुमशुदा दो बालकों को सुल्तानपुर में पाया गया सुरक्षित

- बाल कल्याण समिति के आदेश पर परिजनों को सुपुर्द किये गए दोनों बालक
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ मुख्यालय 1098 के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अनजान बालक फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी से फिरोजाबाद जा रहे थे। एक बालक गलती से ट्रेन से गभड़िया के पास गिर गया, उसको बचाने के लिए दूसरा भाई भी कूद गया आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में दोनों बालकों को संरक्षित किया गया काउंसलिंग के दौरान बालकों द्वारा फिरोजाबाद का पता और पिता का मोबाइल नंबर बताया गया चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा परिवार से संपर्क हुआ। बालकों के परिवार से संपर्क होने के उपरांत टीम द्वारा परिवार से संपर्क किया गया परिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय सुल्तानपुर में बुलाया गया,बालकों के परिजन सुल्तानपुर पहुंच गए और जिला प्रोबेशन अधिकारी वी पी वर्मा की उपस्थिति में न्याय पीठ बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर अध्यक्ष/ न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सदस्य/ न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव मूर्ति पांडे सदस्य /न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश तिवारी सदस्य /न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता यादव सदस्य /न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता त्रिपाठी पी एल वी सुभाषचंद्र चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वय पूजा सिंह परामर्शदाता रीता मौर्य, रामलली वर्मा केस वर्कर की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालकों को परिजनों को सुपुर्द किया गया।




