UP :देश का गद्दार निकला नेवी का यह जवान, पाकिस्तान को दे रहा था सूचना, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
आगरा :  यूपी ATS ने भारतीय नौसेना में लांस नायक को ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आगरा का रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लकी कोच्चि केरल में दक्षिणी नेवल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात है।उस पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी हैं।यूपी ATS को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान बेस्ड ISI के संपर्क में आकर उसके लिए भारत की जासूसी कर रहा है।इस सूचना पर एटीएस की टीम ने जांच की तो कोच्चि, केरल में तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार पुत्र बलवीर सिंह का नाम सामने आया।
फिर इस बात की भी पुष्टि हुई कि आदर्श द्वारा पाकिस्तान बेस्ड ISI एजेंट के संपर्क में आकर ISI एजेंट को अपने खाते से पैसे भेजे गए।रणनीतिक दृष्टि से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें भी शेयर की गई। सबूतों के आधार पर, आदर्श की देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के तंत्र में आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर
आज उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब जांच का विषय है हनी ट्रैप का शिकार हुआ है या फिर सीधे देश से गद्दारी कर रहा था. किसी ने सच कहा, दुश्मन से ख़तरा नहीं जितना अपने देश  जयचंद पल रहे हैं.

Related Articles

हिन्दी English