ऋषिकेश : मीरा नगर से दो नाबालिक बहनें गायब, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मीरा नगर से दो नाबालिग बहनों गायब होने का मामला सामने आया है मीरा नगर तल्ला के रहने वाले एक दंपत्ति की दो लड़कियां हैं एक 17 साल की और दूसरी 15 साल की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार देर शाम कोयल घाटी से किसी ऑटो वाले ने उनको हरिद्वार की तरफ बस में बैठाया बताया जा रहा है। जैसा कि युवतियों के माता-पिता ने जानकारी दी है उसके बाद अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है वह कहां गई है।परिजनों ने रिश्तेदारी जान पहचान में सब जगह फोन करके पता किया लेकिन कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

आईडीपीएल चौकी में शिकायत दी गई है संबंधित मामले की युवतियों के माता पिता ने। वही माता पिता का कहना है ।उनके पड़ोस में आजाद नाम का युवक रहता है जो पहले ऑटो चलाता था फिर टेंट और डीजे का काम करता है।उसके पास देर शाम बड़ी लड़की का फोन आया कि हमें हरिद्वार छोड़ दो करके। पड़ोस के युवक आजाद के साथ  बड़ी लड़की की पहले से जान पहचान बताई जा रही है। युवतियां किसी तरह ऑटो के द्वारा कोयल घाटी पहुंचे और वहां से काले की ढाल के रहने वाले शुभम नाम के ऑटो वाले ने बताया कि लड़कियां बस में बैठाकर हरिद्वार की तरफ चले गए। किराया 20 रुपये लेने थे 500 का नोट दिखा रही थी इसलिए वहीं छोड़ दिया।इससे पहले ऑटोनवाले के मोबाइल नम्बर से बड़ी लड़की ने आजाद को कॉल किया था की हमें हरिद्वार छोड़ दो करके।जब सुबह ऑटो वाले को बुलाया गया तो उसने बताया बस में दोनों लड़कियों को कोयल घाटी छोड़ दिया था और बस में बैठ गई थी और हरिद्वार की तरफ चली गई थी। स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल भी IDPL चौकी पहुंची हुई हैं युवतियों के परिजनों के साथ।

ALSO READ:  ऋषिकेश :पशुलोक बैराज से दिल्ली निवासी युवक का शव SDRF ने किया बरामद

अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है व अन्य तरीकों से मामले की जांच में लगी हुई है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English