ऋषिकेश : भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक डंपर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक डंफर दुर्घटनाग्रस्त

ऋषिकेश : शुक्रवार प्रातः भद्रकाली तिराहे (मुनि की रेती) से आगे एक ट्रक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा व ट्रक के साथ सड़क पर लगे 02 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरा। जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

ALSO READ:  UK :स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के मुताबिक,  घटना की सूचना प्राप्त होते ही State Disaster Response Force Uttarakhand #SDRF की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर पुलिस के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
मृतकों का विवरण-

  • चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार,
  • कौशल्या पत्नी  सुरेश उम्र 42 वर्ष निवासी बावाडी शिवपुरी
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English