ऋषिकेश : रिवर एक्स कैम्प में पर्यटक का सामान चोरी…कैम्प एलीफेंट ब्रुक रिजॉर्ट रत्तापानी से भी स्कूटी व समान चोरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पहली घटना -दिनांक 10.06.2024 को थाना लक्ष्मण झूला में प्राप्त प्रार्थना पत्र आवेदक  भूपेंद्र कुमार पुत्र  नारायण सिंह तोमर निवासी ग्राम कुराना पोस्ट खंडेहा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश  की लिखित शिकायत की दिनांक 09.06.24 को वह परिवार के साथ रिवर एक्स कैम्प लक्ष्मणझूला मे ठहरे थे जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के कैम्प से आवेदक की सोने की चैन , मोबाइल फोन ,घड़ी चोरी कर ले जाने के संबंध मे दिया गया जिसके आधार पर  थाना लक्ष्मणझूला  पर मु0अ0सं0- 37/2024 धारा 380 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है.
दूसरी घटना –
दिनांक 10.06.24 को ही आवेदक  विजेंद्र भंडारी पुत्र  कमल सिंह भंडारी निवासी कैलाश गेट थाना ऋषिकेश की प्राप्त तहरीर कि दिनांक 09.06.24 को आवेदक के कैम्प एलीफेंट ब्रुक रिजॉर्ट रत्तापानी नीलकंठ रोड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक  के कर्मचारी रणवीर की स्कूटी संख्या KA03EU4110 तथा अन्य महिपाल चौहान का बैग जिसमे कुछ कपड़े व 5000 रुपये थे को चोरी कर ले गया है जिसके आधार पर  थाना लक्ष्मणझूला  पर मु0अ0सं0- 38/2024 धारा 380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अ0उ0नि0 आशीष कुमार द्वारा की जा रही है.   उच्चअधिकारी गणों के निर्देशानुसार उक्त अभियोगों के सफल निस्तारण हेतु टीम में बनाई गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English