ऋषिकेश : कल होगा नगर निगम प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन…देश के बड़े पहलवान पहुंचे तीर्थनगरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम में गुरूवार को विशाल दंगल का होगा आयोजन. इस दंगल में शिरकत करने के लिए देश भर से पहलवान पहंचने लगे हैं. ऐसे में तीर्थ नगरी में दंगल आयोजित होने के बाद खेल प्रेमियों को अच्छी कुश्ती देखने को मिलेगी. यह दंगल स्वर्गीय कमल नारायण मिश्र एवं शिव मोहन मिश्र की स्मृति में लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा कल यानी दिनांक 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे से नगर निगम प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन करवा रहा है. ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम प्रांगण में दंगल की तैयारी पूरी चुकी है. अन्य राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और पडोसी देश नेपाल से पहलवानों का यहाँ पर आना शुरू हो गया है. दंगल के बारे में जानकारी देते हुए ब्यापारियों के संगठन के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने बताया यह बड़ा दंगल होगा, तैयारी यहाँ पर पूरी हो चुकी है. उनके पिता जो पहलवानी में काफी रूचि रखते थे कर उनके भाई की स्मृfति में यह दंगल कराया जा रहा है. दंगल में इनामों की कई केटेगरी है. उम्मीद है लोगों को अच्छी कुश्ती देखने को मिलेगी ऋषिकेश में. उन्होंने बताया ड्रा के माध्यम से दंगल होगा, हम इस बार बड़े पहलवान लाने का प्रयास कर रहे हैं.

Related Articles

हिन्दी English