उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में मतदान, 31 को मतगणना होगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना  होगी!
ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English