संगठित जिला ऋषिकेश के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में तीन सत्र आयोजित किए गए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  गुरूवार को  होटल अमरीश के शहीद प्रदीप रावत हाल में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम और अतिथि संस्कार के साथ भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कुंदन परिहार ,  हिमांशु संगतानी   ज्योति प्रसाद गैरोला,  कविता शाह और  राजेंद्र तड़ियाल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। इसके अलावा, जिला महामंत्री एवं संयोजक  दीवान सिंह रावत  और मंडल अध्यक्ष  मनोज ध्यानी,  कपिल गुप्ता,शिव कुमार,भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में तीन सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता  ज्योति प्रसाद गैरोला, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार थे.  जबकि अध्यक्षता  विजय बिष्ट, पूर्व निदेशक पर्यटन विभाग उत्तराखंड ने की।द्वितीय सत्र में  कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जबकि अध्यक्षता शंभू पासवान जी, मेयर ऋषिकेश ने की।तृतीय सत्र में  विशाल गुप्ता , प्रदेश सहसंयोजक स्थानीय प्रकोष्ठ ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जबकि अध्यक्षता  विनोद कोठारी , जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की।इस प्रशिक्षण वर्ग में 93 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें दीपक धमीजा, देवदत्त शर्मा, जयंत किशन, दिनेश सती, सतीश सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, राजपाल ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार, बृजमोहन मनोरी, सचिन अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, सौरभ गर्ग, पवन गोयल और ओम प्रकाश शर्मा  संजू कुड़ियाल, सरदार भानु प्रताप सिंह ज्योति पांडे दुर्गा जिंदल सीमा रानी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK : 37 वर्षों का संघर्ष...पार्वती नेगी को सम्मानित किया,

Related Articles

हिन्दी English